सुप्रीम कोर्ट में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट: आज, 30 मई को, भारत के सर्वोच्च न्यायालय में तीन नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के बाद, इन न्यायाधीशों की नियुक्ति से देश की न्यायिक प्रणाली को मजबूती मिलेगी। वर्तमान में, सुप्रीम कोर्ट में 31 न्यायाधीश हैं, और नए जजों की नियुक्ति के बाद यह संख्या 34 हो जाएगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने 29 मई को कॉलेजियम प्रणाली के तहत इन न्यायाधीशों की सिफारिशों को मंजूरी दी थी।
नए न्यायाधीशों के नाम हैं- जस्टिस एन वी अंजारिया, चीफ जस्टिस विजय बिश्नोई, और जस्टिस ए एस चंदुरकर। चीफ जस्टिस बीआर गवई ने आज सुबह 10:30 बजे इन सभी को शपथ दिलाई। आइए जानते हैं इन न्यायाधीशों के पूर्व कार्यकाल के बारे में।
नए न्यायाधीशों की जानकारी
जस्टिस एन. वी. अंजारिया
जस्टिस अंजारिया कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। उनका जन्म 23 मार्च 1965 को अहमदाबाद, गुजरात में हुआ था। इन्होंने एच. एल. कॉलेज ऑफ कॉमर्स से शिक्षा प्राप्त की और 1988 में वकालत शुरू की। 21 नवंबर 2011 को उन्हें गुजरात हाई कोर्ट का जज नियुक्त किया गया, और 25 फरवरी 2024 को कर्नाटक हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने। सुप्रीम कोर्ट में उनका कार्यकाल लगभग पांच साल रहेगा।
जस्टिस विजय बिश्नोई
जस्टिस विजय बिश्नोई, जो गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं, का जन्म 26 मार्च 1964 को जोधपुर, राजस्थान में हुआ था। इन्होंने 8 जुलाई 1989 को राजस्थान उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और 8 जनवरी 2013 को राजस्थान हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश बने। 5 फरवरी 2024 को उन्हें गुवाहाटी हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई थी।
सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज pic.twitter.com/OghdGyhonc
— Namrata Mohanty (@namrata0105_m) May 30, 2025
जस्टिस अतुल एस. चंदुरकर
जस्टिस चंदुरकर का जन्म 7 अप्रैल 1965 को हुआ था। वे बॉम्बे हाई कोर्ट के सीनियर जज रह चुके हैं। इन्होंने 21 जुलाई 1988 से वकालत शुरू की और 21 जून 2013 को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त जज के रूप में नियुक्त हुए। आज, उन्हें भी सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई गई है।