सूर्यकुमार यादव बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या बीमार
DC vs MI लाइव मैच
DC vs MI लाइव मैच: हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी मिलने के बाद से टीम में कुछ मतभेदों की खबरें आई हैं। पहले मैच में सूर्यकुमार यादव को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किया गया था, जिससे अटकलें तेज हो गई थीं। अब, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में हार्दिक की अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। इस स्थिति ने फैंस के मन में सवाल खड़े कर दिए हैं कि हार्दिक टॉस के लिए मैदान पर क्यों नहीं आए।
सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पांड्या की तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण सूर्यकुमार यादव को कप्तान नियुक्त किया गया है। मुंबई इंडियंस ने एक पोस्ट में बताया, 'हार्दिक की तबीयत खराब है, इसलिए वह आज खेल नहीं पाएंगे। आज सूर्यकुमार यादव कप्तान होंगे।' अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस के बाद, टेम्परेरी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है, वे आज के मैच के लिए फिट नहीं हैं, इसलिए मैं उनकी जगह ले रहा हूं।'
𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘
Hardik is unwell and hence will not be taking the field today. Suryakumar Yadav will be the captain today. pic.twitter.com/yXAoaWah4L
— Mumbai Indians (@mipaltan) April 4, 2026
दिल्ली में चल रहे आईपीएल 2026 के आठवें मैच में, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का निर्णय लिया है। मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी कर रही है। हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में दीपक चाहर को खेलने का मौका मिला है।

𝗨𝗣𝗗𝗔𝗧𝗘