सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नई शाखा खोली

नई शाखा का उद्घाटन
नोएडा - सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में अपनी नई शाखा का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में बैंक के कार्यकारी निदेशक महेंद्र दोहरे ने शाखा का उद्घाटन किया, जबकि निदेशक पूनम सिन्हा भी उनके साथ उपस्थित थीं।
इस अवसर पर दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख शीश राम टुंडवाल, उप क्षेत्रीय प्रमुख विकास पुरवे, दिल्ली उत्तर क्षेत्र के प्रमुख पुरुषोत्तम मीना, दिल्ली दक्षिण क्षेत्र के प्रमुख अनिल अग्निहोत्री, दिल्ली सेंट्रल क्षेत्र के प्रमुख सन्नी कालरा और उप क्षेत्रीय प्रमुख महावीर मीना भी मौजूद थे। महेंद्र दोहरे ने अपने भाषण में बैंक की ग्राहक-केंद्रित सेवाओं और उत्पादों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को उच्चतम स्तर की सेवाएं प्रदान करना है। अंत में, शाखा प्रमुख वैभव तोमर ने सभी उपस्थित लोगों और ग्राहकों का आभार व्यक्त किया।