हरियाणा में बारिश का अलर्ट: 9 जिलों में होगी झमाझम बारिश
हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है, लेकिन रविवार को कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। फरीदाबाद, कैथल और सोनीपत में बारिश हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग ने 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। जानें कौन से जिले प्रभावित होंगे और मौसम में क्या बदलाव आएगा।
Jun 15, 2025, 09:43 IST
| 
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी है, जहां राजस्थान से सटे क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शनिवार को राज्य के निवासियों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा।
हालांकि, रविवार की सुबह कई जिलों में बादल छा गए हैं। फरीदाबाद में सुबह-सुबह बारिश हुई, जबकि कैथल में बारिश का सिलसिला जारी है। सोनीपत में भी तेज बारिश हुई, और पानीपत में धूप के साथ बारिश देखने को मिली।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन घंटे में हरियाणा के 9 जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर शामिल हैं।