हरियाणा में बारिश का अलर्ट: अगले 3 घंटों में होगी झमाझम बारिश

हरियाणा में मौसम का बदलाव
हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है। दोपहर के बाद से मौसम में बदलाव देखा गया है। मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी में पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और हिसार जैसे जिले शामिल हैं। इस दौरान गरज और चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।
मौसम पूर्वानुमान
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अल्पावधि मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। यह पूर्वानुमान 29 मई 2025 को सांय 7:30 बजे जारी किया गया था। अगले तीन घंटों में पलवल, नूह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक और हिसार जिलों में तेज धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।