हांसी-भिवानी नए हाईवे का निर्माण लगभग पूरा, जल्द शुरू होगा ट्रायल

हांसी-भिवानी हाईवे का निर्माण कार्य
दिल्ली रोड पर निर्माणाधीन भिवानी बाईपास फोरलेन को हांसी-हिसार रोड से जोड़ दिया गया है। यहां कुछ ही दिनों में वाहनों का आवागमन शुरू होने की उम्मीद है।
हांसी-भिवानी नए हाईवे का लगभग 85 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने की योजना है। इस हाईवे पर बवानी खेड़ा क्षेत्र में एक टोल प्लाजा भी बनाया जाएगा, जो फ्लाईओवर के पास हिसार हड़वे से जुड़ जाएगा।
वाहनों का आवागमन शुरू होने के बाद भिवानी पहुंचना काफी सरल हो जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से हांसी को एक नया एंट्री प्वाइंट मिलेगा। एनएचएआई ने इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए लगभग 800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।
यह नया मार्ग भिवानी में रोहतक बाईपास रोड से भी जुड़ेगा। यह रोड गांव पुर जाटू लोहारी और बानी खेड़ा से होते हुए बाईपास तिगड़ाना मोड़ के पास खेतों के माध्यम से रोहतक बाईपास से जुड़ जाएगा।
रोहतक की ओर जाने के लिए सर्विस रोड का उपयोग
रोहतक की दिशा से आने वाले वाहन चालकों को अभी कुछ समय तक सर्विस रोड का उपयोग करना होगा, चाहे उन्हें हांसी शहर में जाना हो या बाईपास होकर हिसार। फ्लाईओवर का निर्माण कार्य अभी जारी है। इसी तरह, हिसार बाईपास से आने वाले वाहन चालकों को भी सर्विस रोड का उपयोग करना होगा। दोनों तरफ से फ्लाईओवर बंद है।
फ्लाईओवर का निर्माण कार्य
चौक पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य 10 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष 10 प्रतिशत कार्य में फ्लाईओवर की फिनिशिंग और कनेक्टिविटी का कार्य बाकी है। इसके बाद फ्लाईओवर को विधिवत रूप से खोल दिया जाएगा। फिलहाल, शहर से रोहतक की ओर जाने वाले वाहन चालकों को निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास से वापस हिसार की ओर जाकर लगभग डेढ़ किलोमीटर का यूटर्न लेना पड़ रहा है।
जून 2024 से फ्लाईओवर के नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया था। बीच में कुछ समय के लिए वह रास्ता खोला गया था, लेकिन अब फ्लाईओवर की दोनों ओर सर्विस रोड बना दी गई है। शहर की ओर से रोहतक की दिशा में जाने वाले वाहन फ्लाईओवर के नीचे से क्रॉस करके सर्विस रोड से हाईवे पर पहुंच सकते हैं। फ्लाईओवर अभी जनता के लिए नहीं खोला गया है और दोनों ओर बेरिकेड्स लगाकर बंद किया गया है।