30 मई की ऐतिहासिक घटनाएं: महत्वपूर्ण मोड़ और यादगार पल

30 मई के दिन की प्रमुख घटनाएं
नई दिल्ली: भारतीय और वैश्विक इतिहास में 30 मई की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है।
1381 में, इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।
1539 में, स्पेन के खोजकर्ता हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
1606 में, सिख धर्म के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
1646 में, स्पेन और नीदरलैंड के बीच युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1778 में, प्रसिद्ध फ्रांसीसी दार्शनिक वॉल्तेयर का निधन हुआ।
1867 में, उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना की गई।
1919 में, रवींद्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में 'सर' की उपाधि वापस की।
1966 में, अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
1975 में, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की स्थापना हुई।
1981 में, बंगलादेश के राष्ट्रपति जियाउर रहमान की हत्या हुई।
1987 में, गोवा भारत का 25वां पूर्ण राज्य बना।
1996 में, छह वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
1990 में, पेरू में आए भूकंप से 135 लोगों की जान गई।
1998 में, पाकिस्तान ने एक और परमाणु परीक्षण किया, जबकि अफगानिस्तान में भीषण भूकंप से 5000 लोगों की मौत हुई।
2003 में, नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफा दिया।
2012 में, ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद ने अपनी पांचवीं विश्व शतरंज चैम्पियनशिप जीती।
2013 में, प्रसिद्ध बंगाली फिल्म निर्देशक, लेखक और अभिनेता ऋतुपर्णो घोष का निधन हुआ।
2015 में, स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।