Newzfatafatlogo

32वीं सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का दूसरा दिन: खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता

चंडीगढ़ में आयोजित 32वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन, खिलाड़ियों ने नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ ली। पूर्व मेयर देवेश मोदगिल ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों के माध्यम से सकारात्मक सोच को अपनाने की प्रेरणा दी। इस दिन कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जानें इस चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण मुकाबलों के परिणाम और खिलाड़ियों की प्रेरणादायक बातें।
 | 
32वीं सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप का दूसरा दिन: खेलों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता

चंडीगढ़ में कबड्डी चैंपियनशिप का उद्घाटन



  • नशे से विनाश, खेलो से विकास : देवेश मौदगिल


चंडीगढ़ समाचार: 32वीं राष्ट्रीय पुरुष एवं महिला सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन के मुकाबलों का उद्घाटन एमेच्योर सर्किल कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और पूर्व मेयर देवेश मोदगिल तथा महासचिव जे. पी. शर्मा ने किया। इस अवसर पर पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (आईपीएस) अजय कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे।


अजय कुमार पांडेय ने 14 राज्यों के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों को नशे के खिलाफ सामूहिक शपथ दिलाई। देवेश मोदगिल ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश का भविष्य हैं, लेकिन नशे जैसी बुराई उन्हें कमजोर कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा समाधान नहीं, बल्कि विनाश का मार्ग है। सभी युवाओं को खेल, शिक्षा और सकारात्मक सोच की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बनाए रखते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास भी करते हैं।


आज के मुकाबले और परिणाम


आज कुल 5 मैच खेले गए:


1. मध्य प्रदेश बनाम चंडीगढ़ (पुरुष)
विजेता: चंडीगढ़
स्कोर: 14/18


2. हरियाणा बनाम बिहार (पुरुष)
विजेता: हरियाणा
स्कोर: 16/26


3. पंजाब बनाम झारखंड (पुरुष)
विजेता: पंजाब
स्कोर: 19/11


4. पंजाब बनाम बिहार (महिला)
विजेता: पंजाब
स्कोर: 28/43


5. हिमाचल प्रदेश बनाम दिल्ली (पुरुष)
विजेता: दिल्ली
स्कोर: 28/42