5 अक्टूबर के ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी
5 अक्टूबर का दिन कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह रहा है। इस दिन कोलकाता में आए चक्रवात से हजारों लोगों की जान गई थी। इसके अलावा, इस दिन कई प्रसिद्ध व्यक्तियों का जन्म और निधन भी हुआ। जानें इस दिन की अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में और इतिहास के पन्नों में छिपे रोचक तथ्यों को।
Oct 5, 2025, 20:10 IST
| 
5 अक्टूबर के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएँ
5 अक्टूबर के ऐतिहासिक घटनाएँ: 1864 में कोलकाता (जिसे पहले कलकत्ता कहा जाता था) में एक भयंकर चक्रवात आया, जिसमें लगभग 50,000 लोगों की जान गई। यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी से उठकर शहर में तेज़ हवाओं और भारी बारिश के साथ तबाही लाया। यह घटना उस समय की सबसे विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं में से एक मानी जाती है।
चक्रवात ने समुद्री जहाजों को डुबो दिया, घरों और इमारतों को नष्ट कर दिया, और शहर के बुनियादी ढांचे को गंभीर रूप से प्रभावित किया। इस त्रासदी ने प्रशासन और समाज को प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की आवश्यकता का गहराई से अहसास कराया।
5 अक्टूबर की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएँ
- 1793 - फ्रांसीसी क्रांति के दौरान ईसाई धर्म का विस्थापन।
- 1796 - स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1805 - भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।
- 1864 - कलकत्ता में चक्रवात से 50,000 लोगों की मौत।
- 1915 - बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में भाग लिया।
- 1946 - पहले कान फिल्म समारोह का समापन।
- 1948 - तुर्कमेनिस्तान में भूकंप से 110,000 लोगों की मौत।
- 1962 - जेम्स बॉंड सीरीज की पहली फिल्म 'डॉ. नो' रिलीज हुई।
- 1988 - ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।
- 1989 - न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनीं।
- 1995 - आयरलैंड के कवि हीनी को साहित्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1997 - प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।
- 1999 - भारत ने सीटीबीटी पर विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया।
- 2000 - यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के खिलाफ विद्रोह।
- 2001 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ ने सेनाध्यक्ष पद का कार्यकाल बढ़ाया।
- 2004 - अमेरिका ने पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का विरोध किया।
- 2005 - खुशमिज़ाजी में भारत चौथे स्थान पर।
- 2007 - नेपाल में संविधान सभा के चुनाव रद्द हुए।
- 2008 - 'सेतु समुंद्रम परियोजना' के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया गया।
- 2011 - एप्पल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स का निधन।
- भारत में 2250 रुपये का टैबलेट पीसी 'आकाश' लॉन्च किया गया।
5 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
- 1964 - मधुमिता बिष्ट - पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
- 1954 - गुरुदास कामत - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता।
- 1950 - वी. वैथिलिंगम - पुदुचेरी के छठवें मुख्यमंत्री।
- 1940 - नर बहादुर भंडारी - सिक्किम के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
- 1936 - हितेश्वर साइकिया - असम के मुख्यमंत्री।
- 1934 - चो रामस्वामी - भारतीय अभिनेता और हास्य कलाकार।
- 1902 - राम चतुर मल्लिक - ध्रुपद-धमार शैली के गायक।
- 1890 - किशोरी लाल मशरूवाला - समाज सुधारक।
- 1751 - सर जॉन शोर - भारत के गवर्नर-जनरल।
- 1524 - रानी दुर्गावती - वीरांगना।
5 अक्टूबर को हुए निधन
- 2003 - विल्सन जोन्स - पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी।
- 1981 - भगवतीचरण वर्मा - प्रमुख साहित्यकार।
- 1968 - जोगेन्द्र नाथ मंडल - पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री।
- 1937 - दुर्गा प्रसाद खत्री - प्रसिद्ध उपन्यास लेखक।
- 1805 - लॉर्ड कॉर्नवॉलिस - गवर्नर-जनरल।