AI Summit 2026: वैश्विक नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लाभों पर चर्चा की
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 का समापन
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026’ का आज अंतिम दिन है। इस अवसर पर विश्व नेताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग और इसके फायदों पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने सम्मेलन में अपने विचार साझा करते हुए अंतरराष्ट्रीय एआई गवर्नेंस में विज्ञान की भूमिका पर जोर दिया।
गुटेरेस ने एआई के उपयोग को मानवता की भलाई के लिए आवश्यक बताया और कहा कि यह चुनौतियों को कम करने में सहायक हो सकता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय सहयोग कठिन हो गया है, विश्वास की कमी है, और तकनीकी प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। ऐसे में देशों को एकजुट होकर लोगों की सुरक्षा और उनके विकास में निवेश करने की आवश्यकता है।
ये भी पढ़ें: AI Summit Updates: प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूक्लियर पावर की खोज से की एआई के आने की तुलना
