Apple ने साइबर अपराधियों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 2.22 बिलियन डॉलर के फर्जी लेनदेन रोके
साइबर सुरक्षा में Apple की नई पहल
टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा: कैलिफोर्निया (यूएस)। ऐपल ने अपने ऐप स्टोर पर साइबर अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें कंपनी ने अपनी वार्षिक धोखाधड़ी रोकथाम रिपोर्ट में बताया कि उसने वैश्विक स्तर पर 2.22 बिलियन डॉलर (लगभग 18,500 करोड़ रुपये) के फर्जी और संदिग्ध लेनदेन को सफलतापूर्वक रोका है। इस उपलब्धि में एडवांस एआई (AI) और मानव समीक्षा टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिसने यूज़र्स के धन की सुरक्षा सुनिश्चित की है।
क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी पर नियंत्रण
कंपनी ने 54 लाख से अधिक चोरी हुए क्रेडिट कार्डों को ब्लॉक किया, जिससे वित्तीय धोखाधड़ी की संभावनाएं कम हुईं।
संदिग्ध अकाउंट्स का निलंबन
चार करोड़ से अधिक सक्रिय संदिग्ध अकाउंट्स को निष्क्रिय किया गया, और 1.1 अरब (110 करोड़) फर्जी ग्राहक अकाउंट्स को बनने से पहले ही खारिज कर दिया गया। इसके अलावा, नियमों का उल्लंघन करने वाले 1.93 लाख डेवलपर अकाउंट्स पर भी प्रतिबंध लगाया गया।
फर्जी ऐप्स और रिव्यूज का सफाया
इस प्रक्रिया में 20 लाख से अधिक ऐप सबमिशन को अस्वीकृत किया गया और 19.5 करोड़ फर्जी रिव्यूज और रेटिंग्स को स्टोर से हटा दिया गया।
रूप बदलने वाले ऐप्स पर कड़ी कार्रवाई
ऐपल ने बताया कि उसने 59,000 ऐप्स को स्टोर से हटा दिया है, जो 'बेट-एंड-स्विच' तकनीक का उपयोग कर रहे थे। ये ऐप्स शुरुआत में साधारण कैलकुलेटर या गेम के रूप में दिखाई देते थे, लेकिन इंस्टॉलेशन के बाद बैकएंड अपडेट के जरिए वित्तीय प्लेटफॉर्म या सट्टेबाजी ऐप्स में बदल जाते थे। पिछले छह वर्षों में, ऐपल ने 11.2 बिलियन डॉलर से अधिक की धोखाधड़ी को रोककर यूज़र्स को सुरक्षित डिजिटल अनुभव प्रदान किया है।
