IMD का चक्रवात अलर्ट: 11 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

चक्रवात की चेतावनी
Kal Ka Mausam 22 October IMD warning: नई दिल्ली | दिवाली के बाद मौसम ने नया मोड़ लेना शुरू कर दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हो रहे चक्रवात के संबंध में गंभीर चेतावनी जारी की है।
यह चक्रवात 11 राज्यों में भारी बारिश और तबाही का कारण बन सकता है, जबकि 4 राज्यों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। आइए, इस मौसम की जानकारी को सरल भाषा में समझते हैं।
चक्रवात का खतरा
हालांकि मानसून का समय समाप्त हो चुका है, लेकिन मौसम की गतिविधियाँ अभी भी जारी हैं। IMD के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के ऊपर चक्रवात का निर्माण हो रहा है, जो 21 अक्टूबर से सक्रिय हो सकता है।
23 अक्टूबर तक प्रभावित क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इस चेतावनी के मद्देनजर स्थानीय बंदरगाहों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इन राज्यों पर खतरा
IMD ने बताया कि इस चक्रवात का प्रभाव दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक देखा जाएगा। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, ओडिशा, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गोवा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है।
समुद्री क्षेत्रों के साथ-साथ आंतरिक राज्यों में भी नुकसान का खतरा है। इसके अलावा, चार राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।