NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि की घोषणा
NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि
NEET (UG) 2026 परीक्षा की नई तिथि: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने NEET-UG परीक्षा के लिए नई तिथि की घोषणा की है। हाल ही में पेपर लीक के कारण इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था, जिसके चलते शिक्षा मंत्रालय और NTA की आलोचना हुई थी। अब, NTA ने नई तिथियों की घोषणा करते हुए परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों से एक विशेष अपील की है।
NTA ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर शुक्रवार को यह जानकारी साझा की, जिसमें लिखा गया, "NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा... राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है। परीक्षार्थियों और अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें। इसके अलावा, NTA ने हेल्पलाइन नंबर- 011-40759000 या 011-69227700 और ईमेल neet-ug@nta.ac.in प्रदान किया है, जिनसे अभ्यर्थी सहायता या जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने भारत सरकार की स्वीकृति से NEET (UG) 2026 की पुनः-परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया है।
परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अनुरोध है कि वे केवल NTA के आधिकारिक माध्यमों पर ही विश्वास करें।…— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 15, 2026
पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने के बाद, NTA ने एक बयान में कहा था कि 8 मई 2026 को, उस समय विचाराधीन मामलों को स्वतंत्र सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दिया गया था। यह कदम NTA की राष्ट्रीय परीक्षाओं के निष्पक्ष, सुरक्षित और विश्वसनीय संचालन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

NEET (UG) 2026 — परीक्षा तिथि की घोषणा