Newzfatafatlogo

अंबाला और हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल: तापमान में बदलाव

अंबाला और हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति में बदलाव देखने को मिल रहा है। अंबाला में हल्की गर्मी के साथ तापमान में वृद्धि हुई है, जबकि हिमाचल प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट जारी है। जानें आगामी दिनों में मौसम का क्या पूर्वानुमान है और तापमान में क्या बदलाव हो सकते हैं।
 | 
अंबाला और हिमाचल प्रदेश में मौसम का हाल: तापमान में बदलाव

अंबाला में मौसम की स्थिति

अंबाला (Ambala weather): सुबह से शाम तक धूप के साथ मौसम में हल्की गर्मी का अनुभव किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात के तापमान में भी हल्की वृद्धि देखी गई।


तापमान में हल्की गिरावट की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम सामान्यतः 23 नवंबर तक सूखा और परिवर्तनशील रहने की संभावना है।


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादलवाई हो सकती है, जिससे दिन के तापमान में थोड़ी कमी और रात के तापमान में हल्की वृद्धि की संभावना है।


इस दौरान हवा में बदलाव और हल्की गति से चलने वाली हवाओं के कारण वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ स्थानों पर सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिल सकती है।


हिमाचल प्रदेश में मौसम की स्थिति

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। वीरवार को शिमला सहित सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा, लेकिन रात के तापमान में गिरावट जारी है।


बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.1, कुकुमसेरी में माइनस 3.0, ताबो में माइनस 2.6, कल्पा में 1.8, शिमला में 8.6, सुंदरनगर में 4.7, भुंतर में 4.6, धर्मशाला में 7.5, ऊना में 8.4, नाहन में 9.1, सोलन में 6.2, मनाली में 4.1, कांगड़ा में 7.4, मंडी में 8.3, और बिलासपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


हमीरपुर में 9.1, कुफरी में 8.8, नारकंडा में 6.1, भरमाैर में 9.0, रिकांगपिओ में 4.0, सेऊबाग में 3.0, बरठीं में 9.1, कसाैली में 10.7, सराहन में 5.6 और बजौरा में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।


वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, हमीरपुर में 25.4, नाहन में 24.8, सोलन में 23.0, कांगड़ा में 24.8, मंडी में 23.4, धर्मशाला में 25.0, शिमला में 18.5, मनाली में 18.2 और केलांग में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।