अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एक परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत

दुखद विमान हादसा
अहमदाबाद विमान दुर्घटना: एक ऐसा सफर, जो सपनों को साकार करने के लिए शुरू हुआ था, कुछ ही क्षणों में एक भयानक अंत में बदल गया। गुरुवार को एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर (AI 171) अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के बाद महज दो मिनट में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में राजस्थान के 10 लोग भी शामिल थे, जिनमें से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की जान चली गई।
इस दुर्घटना में बांसवाड़ा के एक परिवार के पांच सदस्य सवार थे, जिनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। इस तस्वीर में डॉ. प्रदीप व्यास, उनकी पत्नी डॉ. कोनी व्यास और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, नकुल जोशी और प्रद्युत जोशी नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान डॉ. प्रदीप व्यास ने अपने परिवार के साथ विमान के अंदर सेल्फी ली थी, जो अब एक दुखद याद बन गई है।
सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया
Heartbreaking 💔 #planecrash pic.twitter.com/kLz8OzYLT7
— Vibhor Anand🇮🇳(हिंसक हिंदू) (@AlphaVictorVA) June 12, 2025