उत्तर प्रदेश में सर्दी का असर: तापमान में गिरावट और कोहरे की चादर
उत्तर प्रदेश का मौसम 25 नवंबर
उत्तर प्रदेश का मौसम 25 नवंबर: राज्य में सर्दी ने एक बार फिर से अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है।
सोमवार को मेरठ, बाराबंकी, इटावा और कानपुर नगर सबसे ठंडे स्थान रहे, जहां न्यूनतम तापमान 9°C रिकॉर्ड किया गया। ठंड के बढ़ने के साथ सुबह का कोहरा भी तेजी से गहरा हो रहा है।
आज का मौसम कैसा रहेगा?
आज का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग के अनुसार, आज पूरे उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
सुबह के समय पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।
आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है। 30 नवंबर तक किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग 2°C तक की और गिरावट हो सकती है।
घने कोहरे का प्रभाव
घने कोहरे का प्रभाव
राज्य में कोई बड़ा मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण रातें और सुबहें तेजी से ठंडी हो रही हैं।
पश्चिमी तराई और उत्तराखंड से सटे जिलों में घने कोहरे का असर है। यहां सुबह की विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक रह गई।
बरेली में लगातार दूसरे दिन सुबह की विजिबिलिटी शून्य दर्ज की गई, जबकि अन्य जिलों में कोहरा मध्यम से घना रहा।
मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम देखने को मिल सकता है।
शाहजहांपुर का तापमान
शाहजहांपुर का तापमान
जहां कई जिले ठंड से कांप रहे हैं, वहीं सोमवार को शाहजहांपुर सबसे गर्म स्थान रहा।
यहां अधिकतम तापमान 29.5°C दर्ज किया गया।
अन्य स्थानों का तापमान इस प्रकार रहा:
कानपुर — 28.8°C
प्रयागराज — 28.6°C
हमीरपुर — 28.2°C
वाराणसी — 28.1°C
वहीं मेरठ, बाराबंकी, इटावा, कानपुर नगर और मुजफ्फरनगर उन जिलों में शामिल हैं जहां तापमान 10°C के नीचे रहा।
