उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई सुपरफास्ट ट्रेन सेवा की शुरुआत
नई ट्रेन सेवा का शुभारंभ
लंबे समय से उदयपुर और चंडीगढ़ के बीच सीधी ट्रेन सेवा की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने 27 सितंबर 2025 से एक नई सुपरफास्ट ट्रेन शुरू करने का निर्णय लिया है, जो सप्ताह में दो बार उदयपुर सिटी और चंडीगढ़ के बीच चलेगी। यह ट्रेन राजस्थान और हरियाणा के कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर रुकेगी, साथ ही पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के चंदेरिया स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा।ट्रेन का शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीन ने जानकारी दी है।
ट्रेन नंबर 20989 (उदयपुर सिटी से चंडीगढ़) हर बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे उदयपुर सिटी से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। चंदेरिया स्टेशन पर इसका आगमन और प्रस्थान 6:00/6:02 बजे शाम को होगा।
वापसी ट्रेन नंबर 20990 (चंडीगढ़ से उदयपुर सिटी) हर गुरुवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। चंदेरिया स्टेशन पर इसका ठहराव शुक्रवार और सोमवार को तड़के 2:55/2:57 बजे होगा।
इस नई ट्रेन सेवा से कई प्रमुख शहरों के यात्रियों को लाभ होगा। दोनों दिशाओं में यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी: राजस्थान: राणाप्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर (जयपुर); हरियाणा: रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट; अन्य स्टेशन: दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर.