एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के छात्रों ने ओलंपियाड में जीते गोल्ड मेडल
छात्रों की उत्कृष्टता का प्रदर्शन
एस ओ एफ ओलंपियाड में छात्रों ने विभिन्न विषयों में गोल्ड मेडल प्राप्त किए।
देहरादून। एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के विद्यार्थियों ने शिक्षा और खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
‘साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन’ (एस ओ एफ) द्वारा आयोजित ओलंपियाड में छात्रों ने विभिन्न विषयों में स्वर्ण पदक जीते। ‘इंटरनेशनल कंप्यूटर साइंस ओलंपियाड’ में कक्षा 9 के अक्षत वर्मा, श्रेयांश सिकारवार और शिश्या पंवार ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं, ‘इंटरनेशनल हिंदी ओलंपियाड’ में कक्षा 7 की आराध्या भट्ट, प्रणीत सिंह गुसाईं, शारण्य रावत और कक्षा 9 के अंजस सिंह ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
‘इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलंपियाड’ में कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की। खेलों में भी छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए ’11वीं इंटर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप’ में कक्षा 6 के आरुष कृष्ण भट्ट और कास्वी गुणवंत ने ‘स्वर्ण पदक’ जीते, जबकि कक्षा 7 के अथर्व सिंह चौहान ने ‘रजत पदक’ प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक ‘एडवोकेट पंकज होलकर’ और प्रधानाचार्य ‘प्रदीप गौड़’ ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
