चक्रवाती तूफान से प्रभावित होंगे कई राज्य, भारी बारिश की संभावना

चक्रवाती तूफान और मौसम अपडेट
चक्रवाती तूफान और मौसम अपडेट: भारत के विभिन्न राज्यों में सर्दियों के आगमन से पहले भारी बारिश की संभावना है। इसका मुख्य कारण बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न हुआ एक मजबूत निम्न दबाव का क्षेत्र है, जो अब चक्रवाती तूफान में बदल चुका है। यह तूफान गुरुवार (2 अक्टूबर) की रात तक ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है, जिसके बाद इन राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 2 अक्टूबर को सुबह 08:30 बजे IST: (ए) गोपालपुर से लगभग 160 किमी दक्षिण-दक्षिणपूर्व में पश्चिम-मध्य और समीपवर्ती उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना गहरा अवदाब उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा है और 2 अक्टूबर की रात तक गोपालपुर और पारादीप के बीच ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटों को पार करने की संभावना है। (बी) पोरबंदर से लगभग 210 किमी पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में उत्तरपूर्व अरब सागर पर बना दबाव अगले 3 दिनों में दक्षिण पश्चिम की ओर उत्तरपश्चिम अरब सागर की ओर बढ़ने की संभावना है।
At 0830 hrs IST of 2 Oct:
(A) Deep Depression over westcentral & adj northwest BoB about 160 km south-southeast of Gopalpur is very likely to continue to move north-northwestwards and cross Odisha and adjoining Andhra Pradesh coasts between Gopalpur and Paradip by night of 2 Oct. pic.twitter.com/B8QBKLJF8T— India Meteorological Department (@Indiametdept) October 2, 2025
आईएमडी ने जानकारी दी है कि यह चक्रवाती तूफान 3 अक्टूबर तक कमजोर पड़ जाएगा, और इसकी गति 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक घट जाएगी। हालांकि, इसका प्रभाव कुछ दिनों तक बना रहेगा। इसके कारण ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में अगले 5 दिनों तक तेज गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस बीच, ओडिशा में बारिश का सिलसिला जारी है, और राज्य के सभी 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।