झारखंड में 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट

मौसम में बदलाव: 15 से 17 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी
Kal Ka Mausam: 16-17 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट! इन जिलों में बिजली गिरने का खतरा, सावधान रहें!: रांची: झारखंड में मौसम में एक बार फिर बदलाव आने वाला है। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव के क्षेत्र के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने 15 से 17 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं किन जिलों में बारिश का असर देखने को मिलेगा और मौसम का ताजा हाल क्या है।
कहाँ-कहाँ होगी बारिश? Kal Ka Mausam
मौसम विभाग के अनुसार, 15 सितंबर को सिमडेगा, खूंटी, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, साहेबगंज, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा और धनबाद में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है। इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
16 और 17 सितंबर का मौसम
16 सितंबर को हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भारी बारिश की संभावना है। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दिन चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में भी भारी बारिश और वज्रपात का अनुमान है। इन जिलों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची और दुर्गा पूजा का मौसम
राजधानी रांची में 19 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान भी कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। पिछले 24 घंटों में कोडरमा के चंदवारा में सबसे ज्यादा 71.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में 12 मिमी बारिश के साथ अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा।