Newzfatafatlogo

ट्विशा शर्मा के पति को 7 दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया

ट्विशा शर्मा के पति को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, साथ ही उनका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की गहराई से जांच के लिए रिमांड मांगी है। ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम दिल्ली एम्स की टीम द्वारा किया जाएगा। इस बीच, ट्विशा के अंतिम मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानें इस मामले की सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
 | 
ट्विशा शर्मा के पति को 7 दिन की पुलिस रिमांड, कोर्ट ने पासपोर्ट जब्त करने का आदेश दिया

ट्विशा शर्मा के शव का पोस्टमार्टम फिर से होगा


ट्विशा शर्मा, भोपाल: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा के पति को आज पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उनके पति समर्थ को 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने ट्विशा के परिवार द्वारा दायर आवेदन पर समर्थ का पासपोर्ट जब्त करने का भी निर्देश दिया। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 2 बजे समर्थ को जबलपुर से भोपाल लाया और कटारा हिल्स थाने में रखा। थाने के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए गए थे।


पुलिस ने मेडिकल टेस्ट कराया

कोर्ट में पेश करने से पहले, पुलिस ने भोपाल के जेपी हॉस्पिटल में समर्थ का मेडिकल परीक्षण भी कराया। शनिवार दोपहर एक बजे, भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड मांगी है ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।


दिल्ली एम्स की टीम करेगी पोस्टमार्टम

ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा। इसके लिए एम्स दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम बनाई है, जो आधुनिक उपकरणों के साथ आज शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना हुई। यह टीम रात में भोपाल पहुंचेगी।


ट्विशा का मेकअप करते हुए सीसीटीवी फुटेज मिला

इस बीच, ट्विशा शर्मा के अंतिम मेकअप का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से लगभग 100 मीटर दूर है।


गिरिबाला की जमानत रद्द करने की मांग

ट्विशा शर्मा के परिवार ने भोपाल कोर्ट में गिरिबाला की जमानत निरस्त करने के लिए आवेदन दायर किया है। इस पर सोमवार को सुनवाई होगी।