दुबई एयर शो में तेजस विमान का बड़ा हादसा
तेजस विमान दुर्घटना
तेजस विमान दुर्घटना: दुबई में आयोजित एयर शो के दौरान शुक्रवार को एक गंभीर विमान हादसा हुआ। भारतीय लड़ाकू विमान तेजस ने स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे डेमो फ्लाइट के दौरान अचानक नियंत्रण खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
Dubai Air Show: दुबई एयर शो में हिस्सा ले रहा एक तेजस #Tejas फाइटर जेट आज दोपहर हवाई शो के दौरान नीचे गिर गया और क्रैश हो गया। HAL का बनाया हुआ यह एयरक्राफ्ट लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर बड़ी भीड़ के सामने करतब दिखाते हुए नीचे गिरा। इंडियन एयर फोर्स के ऑफिशियल बयान का इंतज़ार है। pic.twitter.com/SprMR1Vqzf
— News Media (@PardaphashToday) November 21, 2025
इस दुर्घटना के बाद पायलट की स्थिति अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी ज्ञात नहीं है कि उन्होंने समय पर इजेक्ट किया या नहीं। घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में दर्शक, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, दुबई एयर शो देखने आए थे। जब विमान गिरा, तो भीड़ ने इसे देखा और अचानक उठते धुएं के कारण अफरा-तफरी मच गई।
