नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच सेना ने शांति की अपील की

नेपाल की सेना का शांति का संदेश
काठमांडो। नेपाल की सेना ने हाल के दो दिनों में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बीच नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया है और सभी से शांति स्थापित करने की अपील की है। एक आधिकारिक बयान में, सेना ने सभी नागरिकों से संयम बनाए रखने का अनुरोध किया और याद दिलाया कि देश की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
सेना ने कहा, 'हम देश की स्वतंत्रता, एकता और लोगों की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे, चाहे परिस्थितियाँ कितनी भी कठिन क्यों न हों। जेन जेड के आंदोलन की गतिविधियों पर हमारी नजर है। आंदोलन के दौरान लोगों और संपत्तियों को हुए नुकसान पर हमें गहरा दुख है। हम उन लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।' सेना ने यह भी कहा कि वह नेपाल और उसके नागरिकों की भलाई के लिए हमेशा तैयार है। उन्होंने युवाओं और सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखने की अपील की।
दूसरी ओर, प्रदर्शन कर रहे जेन जेड के युवाओं ने एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा है, 'सरकार को घुटनों पर ला दिया गया है। हम प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हैं।' पत्र में यह भी कहा गया है, 'यह देश अब हमारी नेतृत्व में आ गया है। सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं। पीएम ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हम एक सुरक्षित भविष्य वाला नेपाल बना सकते हैं। हमारी एकता ही नए बदलाव की नींव रखेगी।'