प्रशासन ने हादसे के बाद गोहाना रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य शुरू किया

स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता पर जोर
- सड़कों पर कट के स्थानों पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता
- समय पर स्पीड ब्रेकर बनवाने से बच सकती थी जान
(जींद) जींद विकास संगठन के अध्यक्ष डा. राजकुमार गोयल ने कहा कि गोहाना रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य प्रशासन द्वारा आज शुरू किया गया है। यदि यह कार्य पहले किया गया होता, तो रजत सिंगला की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन अक्सर तब जागता है जब कोई हादसा हो जाता है। गोयल ने बताया कि शहर की प्रमुख सड़कों पर जहां-जहां कट बने हैं, वहां स्पीड ब्रेकर लगाने का कार्य किया जा रहा है। दो दिन पहले राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने बाइक सवार रजत सिंगला और एक बस के बीच टक्कर हुई थी।
वहां प्रशासन द्वारा आज स्पीड ब्रेकर बनाने का कार्य किया जा रहा है। यदि यह कार्य समय पर किया गया होता, तो कल की दर्दनाक दुर्घटना से बचा जा सकता था और रजत सिंगला की जान बचाई जा सकती थी। गोयल ने जिला प्रशासन से अपील की है कि शहर की प्रमुख सड़कों पर जहां-जहां कट बने हैं, वहां तुरंत स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं। उन्होंने बताया कि रोहतक रोड, भिवानी रोड, गोहाना रोड, हांसी रोड, बाईपास जैसे स्थानों पर सड़क के कट पर तेज रफ्तार से चलने वाले वाहन अचानक सामने से आ रहे वाहनों से टकरा जाते हैं।
रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड की आवश्यकता
रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएं
स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड की कमी से स्थिति और गंभीर हो जाती है। गोयल ने प्रशासन से मांग की है कि इन सभी स्थानों को चिन्हित कर शीघ्र स्पीड ब्रेकर और रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए जाएं ताकि वाहन चालक सतर्क होकर वाहन चला सकें और सड़क हादसों की आशंका को कम किया जा सके।