फरीदाबाद में संपत्ति कर के लिए 2.28 लाख लोगों को व्हाट्सएप नोटिस भेजे गए

संपत्ति कर का स्व-सत्यापन और लाभ
- सलोनी शर्मा ने बताया कि संपत्ति का स्व-सत्यापन करना आसान है और इसके लाभ उठाएं।
- वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 51 करोड़ 87 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स वसूला गया है।
(Property Tax) फरीदाबाद। नगर निगम की अतिरिक्त आयुक्त सलोनी शर्मा ने जानकारी दी कि निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा के मार्गदर्शन में स्व-सत्यापन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। निगम के कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को संपत्ति का स्व-सत्यापन कराने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी आपकी संपत्ति की एक अद्वितीय पहचान है, जिसे जल आपूर्ति, सीवरेज और बिजली कनेक्शन जैसी आवश्यक सेवाओं से जोड़ा जाएगा।
स्व-सत्यापन के माध्यम से संपत्ति के सटीक विवरण को सुनिश्चित करने से इन सेवाओं का एकीकृत होना आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व-सत्यापन से एमसीएफ के अधिकारों के अभिलेख बनाने में मदद मिल रही है।
संपत्ति कर का भुगतान करने के बाद ’नो ड्यूज सर्टिफिकेट’ प्राप्त करना होगा आसान
इसके अलावा, सरकारी योजनाओं, छूट और ब्याज माफी नीति से संबंधित जानकारी समय पर प्राप्त की जा सकेगी। आपकी संपत्ति की सुरक्षा बढ़ाने के लिए संपत्ति का विवरण निजी और सार्वजनिक दृष्टि से सुरक्षित रखा जाता है।
केवल अधिकृत व्यक्ति ही संपत्ति के रिकॉर्ड तक पहुंच सकते हैं और संपत्ति की जानकारी में परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं।
इसलिए, संपत्ति का स्व-सत्यापन कराना प्रॉपर्टी धारकों के लिए अत्यंत आवश्यक है। निगम द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9599780878 से भेजे गए संदेश में स्व-सत्यापन के लिए जागरूकता संबंधी वीडियो भी भेजी गई है, ताकि संपत्ति मालिक वीडियो के माध्यम से अपनी संपत्ति का स्व-सत्यापन कर सकें। नागरिक अब जागरूक हो रहे हैं और अपनी संपत्ति का स्व-सत्यापन कर रहे हैं।
सलोनी शर्मा ने बताया कि निगम को सफलता मिल रही है, अब नागरिक मोबाइल पर टैक्स के लिए संदेश प्राप्त कर रहे हैं और प्रॉपर्टी टैक्स तथा फायर टैक्स जमा कर रहे हैं। निगम ने विभिन्न माध्यमों से बकाया धारकों को टैक्स जमा कराने के लिए संदेश और नोटिस भेजे हैं।
इसका परिणाम यह है कि वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 51 करोड़ 87 लाख रुपये की राशि वसूली गई है। निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि फरीदाबाद के विकास में सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं।