बाराबंकी में महिला पुलिसकर्मी की हत्या से हड़कंप

महिला पुलिसकर्मी का शव मिला
बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच हाईवे के किनारे एक महिला पुलिसकर्मी की हत्या कर उसका शव फेंक दिया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बुधवार सुबह मसौली थाना क्षेत्र के बिंदौरा में हाईवे के पास एक शव मिला। जब मसौली पुलिस मौके पर पहुंची, तो पता चला कि शव किसी पुलिसकर्मी का है। वर्दी पर नाम की प्लेट पर 'विमलेश' लिखा था, लेकिन पीएनओ नंबर नहीं था। पुलिस इस मामले में जानकारी जुटा रही है।
शव अर्द्धनग्न अवस्था में पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने मृतका की पैंट पहनाई। एसएचओ मसौली, सुधीर कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का दौरा किया।
एसपी ने बताया कि नाम की प्लेट पर 'विमलेश' लिखा है। यह शव विमलेश का है या किसी और का, इसकी पुष्टि की जा रही है। शव वर्दी में है, लेकिन मृतक पुलिसकर्मी की पहचान के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।