Newzfatafatlogo

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय

बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गृह मंत्रालय का कार्यभार सम्राट चौधरी को सौंपा है। जानें अन्य मंत्रियों को कौन से विभाग मिले हैं और सरकार की नई संरचना के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करें।
 | 
बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, सम्राट चौधरी को गृह मंत्रालय

बिहार सरकार में विभागों का वितरण

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के गठन के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का वितरण किया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पहली बार गृह मंत्रालय का कार्यभार छोड़ दिया है। अब यह विभाग भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास रहेगा। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को भूमि राजस्व एवं खनन विभाग सौंपा गया है। नीतीश कैबिनेट में मुख्यमंत्री सहित भाजपा के 14, जेडीयू के 9, चिराग पासवान की एलजेपी-आर के 2, जीतनराम मांझी की एचएएम और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को 1-1 मंत्री पद दिया गया है।


विभागों का आवंटन इस प्रकार है:
सम्राट चौधरी — गृह मंत्रालय
विजय सिन्हा — भूमि-राजस्व और खनन-भूतत्व मंत्रालय
विजय चौधरी — जल संसाधन और भवन निर्माण मंत्रालय
बिजेंद्र यादव — ऊर्जा मंत्रालय
श्रवण कुमार — ग्रामीण विकास मंत्रालय
मंगल पांडे — स्वास्थ्य और कानून मंत्रालय
दिलीप जायसवाल — उद्योग मंत्रालय
अशोक चौधरी — ग्रामीण कार्य मंत्रालय
लेशी सिंह — खाद्य उपभोक्ता मंत्रालय
मदन सहनी — समाज कल्याण मंत्रालय
नितिन नवीन — पथ निर्माण और नगर विकास मंत्रालय
रामकृपाल यादव — कृषि मंत्रालय
संतोष सुमन — लघु जल संसाधन मंत्रालय
सुनील कुमार — शिक्षा मंत्रालय
जमा खान — अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय
संजय टाइगर — श्रम संसाधन मंत्रालय
अरुण शंकर प्रसाद — कला, संस्कृति, युवा और पर्यटन मंत्रालय
सुरेन्द्र मेहता — पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्रालय
नारायण प्रसाद — आपदा प्रबंधन मंत्रालय
रमा निषाद — पिछड़ा और अति पिछड़ा कल्याण मंत्रालय
लखेन्द्र रोशन — एससी-एसटी कल्याण मंत्रालय
श्रेयसी सिंह — खेल और आईटी मंत्रालय
प्रमोद कुमार — सहकारिता मंत्रालय
संजय कुमार — गन्ना उद्योग मंत्रालय
संजय सिंह — पीएचईडी मंत्रालय
दीपक प्रकाश — पंचायती राज मंत्रालय