Newzfatafatlogo

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के छठ पूजा और प्रधानमंत्री मोदी पर दिए गए बयान पर कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने राहुल को 'घमंडिया घराने का घोंचू' करार दिया और कहा कि राहुल गांधी आज भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति कैसे सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। नकवी ने तमिलनाडु में भ्रष्टाचार और कर्नाटक में आरएसएस को नोटिस भेजने के मुद्दों पर भी अपनी राय रखी। जानें इस विवाद की पूरी कहानी।
 | 
भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

मुख्तार अब्बास नकवी का बयान

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा छठ पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान पर भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कड़ा जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी को 'घमंडिया घराने का घोंचू' कहा है।


भाजपा नेता ने एक बातचीत में कहा कि यह घमंडिया परिवार के एक घोंचू का मामला है। यह उनकी भाषा और स्वभाव है, जो गरीबों और पिछड़ों के नाच देखने के आदी हैं। उनकी इस तरह की बातें इस बात का संकेत हैं कि उनकी रस्सी जल गई है, लेकिन बल नहीं गया।


नकवी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी आज भी यह नहीं समझ पा रहे हैं कि एक गरीब परिवार से आने वाला व्यक्ति (पीएम मोदी) कैसे लगातार सुशासन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और देश की प्रतिष्ठा को मजबूत कर रहा है। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि घर के चिराग से घर में आग लग गई है। कांग्रेस पार्टी कभी खुद को देश की पार्टी मानती थी, लेकिन अब मोहल्ले तक सीमित रह गई है।


तमिलनाडु में भ्रष्टाचार पर नकवी ने कहा कि जब भी इन लोगों को मौका मिलता है, वे भ्रष्टाचार के प्रतियोगिता में शामिल हो जाते हैं और चैंपियन बनने की कोशिश करते हैं। यह स्थिति फिर से तमिलनाडु में देखने को मिली है।


कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा आरएसएस को नोटिस भेजने पर नकवी ने कहा कि आप संघ को नोटिस दें, प्रतिबंध लगाएं। बहुत कुछ हो चुका है। संघ के खिलाफ पहले भी दुष्प्रचार हुए हैं। आरएसएस आज दुनिया के सबसे बड़े संगठनों में से एक बनकर उभरा है। कांग्रेस संघ के प्रति नफरत को बढ़ावा दे रही है।


उन्होंने सलाह दी कि अगर संघ के बारे में कोई गलतफहमी है, तो शाखा में जाकर ज्ञान लेना चाहिए ताकि नफरत का बीज दिमाग से निकल जाए।