भारत में जनगणना की शुरुआत, लिव-इन जोड़ों को मिलेगा शादीशुदा का दर्जा
जनगणना का पहला चरण शुरू
नई दिल्ली। देश में जनगणना का कार्य आखिरकार पांच साल की देरी के बाद आरंभ हो रहा है। यह प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू होगी, जिसमें पहले चरण के लिए एक विशेष पोर्टल भी लॉन्च किया गया है। इस चरण में 33 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनमें लिव-इन संबंधों को भी शादीशुदा के रूप में मान्यता दी जाएगी, बशर्ते कि दोनों पार्टनर इस रिश्ते को दीर्घकालिक मानते हों।
पहले चरण में लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी स्वयं भर सकेंगे। इसे ‘हाउस लिस्टिंग और हाउसिंग जनगणना’ कहा जाता है। इसका उद्देश्य देश में आवासों और बुनियादी सुविधाओं की जानकारी एकत्र करना है, ताकि सरकार प्रभावी योजनाएं बना सके। जनगणना के दूसरे चरण में जनसंख्या से संबंधित आंकड़े इकट्ठा किए जाएंगे। भारत के महापंजीयक और जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने बताया कि जनगणना की संदर्भ तिथि, जो कि बहुत महत्वपूर्ण है, एक मार्च की आधी रात है, जो 28 फरवरी 2027 और एक मार्च 2027 के बीच आती है।
