भारत में मॉनसून की शुरुआत: मौसम में बदलाव और बारिश का अलर्ट

मौसम का हाल 30 मई 2025
मौसम 30 मई 2025: भारत के विभिन्न राज्यों में मॉनसून के आगमन के साथ मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-बारिश और हल्की वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी दी है। तटीय कर्नाटक, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में भी रुक-रुक कर बारिश हो रही है। केरल में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। असम, मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।