भिवानी में अवैध निर्माण हटाने का अभियान शुरू

भिवानी में अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई
(Bhiwani News) भिवानी। उपायुक्त महावीर कौशिक के निर्देश पर नगर योजनाकार विभाग ने अवैध निर्माणों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत, मौजा भिवानी लोहड़ में संजय मेमोरियल रोड़ पर लगभग छह एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों से अवैध निर्माण हटाए गए हैं। जिला प्रशासन को इन अवैध निर्माणों की जानकारी दी गई थी।
अवैध निर्माण हटाने की प्रक्रिया
35 डीपीसी और अन्य अवैध निर्माणों को हटाया गया
उपायुक्त ने अवैध निर्माण हटाने के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की नियुक्ति की। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी तैनात किया गया। विभाग ने मौजा भिवानी लोहड़ के संजय मेमोरियल रोड़ से 35 डीपीसी, एक अवैध निर्माण, कच्चे रास्ते नेटवर्क और डीर्माकेशन को जेसीबी से तोड़ा। जिला नगर योजनाकार विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण की जानकारी एकत्रित की जा रही है और इस अभियान को जारी रखा जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए
यह भी पढ़े : PNG-CNG Users : PNGRB बोर्ड ने दी नए टैरिफ नियमन को मंजूरी ,गैस होगी सस्ती