Newzfatafatlogo

मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन

मध्य प्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। यह बोर्ड व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। समिति में विभिन्न सरकारी अधिकारियों और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बोर्ड की बैठक हर तीन महीने में आयोजित की जाएगी, जिससे व्यापारी समुदाय के हितों को सशक्त किया जा सके।
 | 
मध्य प्रदेश में व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन

राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना

मध्य प्रदेश में राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री मोहन यादव करेंगे। यह बोर्ड भारत सरकार द्वारा स्थापित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसके माध्यम से व्यापारी समुदाय के कल्याण के लिए औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा देने और प्रदेश के निर्यात को सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा। 


इस समिति में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम के मंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा नामित अधिकतम 10 सदस्य शामिल होंगे।


इसके अतिरिक्त, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, वाणिज्यिक कर, वित्त, किसान कल्याण एवं कृषि विकास, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, लोक निर्माण, खनिज साधन, ऊर्जा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, पशुपालन एवं डेयरी, मछुआ कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विमानन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण, पर्यटन विभाग और सीईओ, राज्य नीति आयोग, क्षेत्रीय प्रमुख-भारतीय रिजर्व बैंक, क्षेत्रीय अधिकारी-नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, वरिष्ठ प्रबंधक-भारतीय कन्टेनर निगम, सीजीएम-नाबार्ड, शाखा प्रबंधक-ईसीजीसी, एक्जीम बैंक, क्षेत्रीय प्रमुख-एपिडा, आयुक्त-एफएसएसएआई, सीईओ-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जैसे आधिकारिक सदस्य होंगे।


इस बोर्ड में सीईओ-अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान, संचालक-आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी को संस्था के पदेन सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। इसके अलावा, राज्य प्रमुख-सीआईआई, फिक्की, फिओ, डिक्की, लघु उद्योग भारती एवं अन्य राज्य स्तरीय व्यापार समिति तथा संघ को शीर्ष चेम्बर्स से पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है।


मध्यप्रदेश इण्डस्ट्रीयल डेव्हलपमेंट कार्पोरेशन, भोपाल के प्रबंध संचालक को सदस्य-सचिव के रूप में नामित किया गया है। यह भी बताया गया है कि अध्यक्ष की अनुमति से मध्य प्रदेश राज्य व्यापारी कल्याण बोर्ड में आवश्यकतानुसार संशोधन किया जा सकेगा। जिला स्तरीय समिति (डीएल.सी) के गठन एवं कार्य क्षेत्र का निर्धारण सदस्य सचिव द्वारा प्रस्तावित कर समन्वय में अनुमोदन के बाद किया जाएगा। बोर्ड की बैठक हर कैलेंडर वर्ष में 4 बार, अर्थात 3 माह में एक बार, आयोजित की जाएगी।