मध्यप्रदेश में 50 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, प्रशासनिक सर्जरी जारी

मध्यप्रदेश में आईपीएस अधिकारियों का तबादला
Madhya Pradesh IPS Transfer: सोमवार की रात मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव किए। गृह विभाग ने दूसरी सूची जारी करते हुए 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, जिनमें 13 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। इससे पहले, सोमवार शाम को पहली सूची में 20 आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण हुआ था, जिसमें 2 एसपी भी थे। इस प्रकार, एक ही दिन में कुल 50 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है।
रीवा में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद वहां के एसपी को भी हटा दिया गया। इस बार के तबादलों में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना की सहमति से आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रशासनिक तबादलों में मुख्य सचिव की भूमिका के समान, इस बार पुलिस विभाग में डीजीपी की महत्वपूर्ण राय ली गई।
बदले गए जिलों के एसपी
- इंदौर पुलिस उपायुक्त हंसराज सिंह को सतना का एसपी बनाया गया।
- बालाघाट 36वीं बटालियन कमांडेंट अवधेश प्रताप सिंह को मैहर का एसपी नियुक्त किया गया।
- ग्वालियर 13वीं बटालियन कमांडेंट शैलेंद्र सिंह चौहान को रीवा का एसपी बनाया गया।
- एसपी रेल इंदौर संतोष कोरी को सीधी भेजा गया।
- उमरिया एसपी निवेदिता नायडू को पन्ना का एसपी नियुक्त किया गया।
- मैहर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को श्योपुर भेजा गया।
- सीधी एसपी रवीन्द्र वर्मा को खरगोन का एसपी बनाया गया।
- भोपाल पुलिस उपायुक्त शशांक को हरदा का एसपी नियुक्त किया गया।
- ग्वालियर 14वीं बटालियन कमांडेंट शिवदयाल को झाबुआ भेजा गया।
- मुरैना 5वीं बटालियन के घुवंश कुमार सिंह को आलीराजपुर का एसपी बनाया गया।
- एआईजी विजय भागवानी को उमरिया भेजा गया।
- पन्ना एसपी सांईं कृष्ण एस थोटा को नर्मदापुरम का एसपी नियुक्त किया गया।
- श्योपुर एसपी वीरेंद्र जैन को बैतूल का एसपी बनाया गया।
भोपाल-इंदौर में भी बदलाव
- भोपाल पुलिस उपायुक्त (जोन-1) सतना के एसपी अशुतोष को बनाया गया।
- रीवा एसपी विवेक सिंह को भोपाल जोन-2 का उपायुक्त नियुक्त किया गया।
- हरदा एसपी अभिनव चौकसे को भोपाल जोन-3 का उपायुक्त बनाया गया।
- भोपाल जोन-3 के उपायुक्त रियाद इकबाल को एसएसपी रेडियो नियुक्त किया गया।
- कुमार प्रतीक जो भोपाल 23वीं बटालियन के कमांडेंट हैं, उन्हें इंदौर पुलिस उपायुक्त (जोन-2) बनाया गया।
लंबे समय से था इंतजार
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में कई महीनों से बड़े पैमाने पर तबादले की योजना चल रही थी। सोमवार रात जारी सूची के साथ यह इंतजार समाप्त हुआ। इसमें मंत्री विजय शाह से जुड़े मामले की एसआईटी के सदस्य और 2010 बैच के आईपीएस कल्याण चक्रवर्ती को तीन माह के भीतर डीआईजी रेंज छिंदवाड़ा से पुलिस मुख्यालय वापस बुला लिया गया है।