मिर्जापुर में युवती ने युवक की चप्पल से की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
मिर्जापुर में चप्पल से पिटाई का मामला
लखनऊ। सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें एक युवती एक युवक की चप्पल से पिटाई कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती ने युवक के शर्ट का कॉलर पकड़ा हुआ है और चप्पल से उसकी पिटाई कर रही है, जबकि आस-पास के लोग केवल तमाशा देख रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के कटरा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी चौक मोहल्ले की है।
मिर्जापुर में एक लड़की सड़क पर चप्पल से युवक की पिटाई कर रही है। इस लड़के पर लड़की के फोटो वायरल करके बदनाम करने का आरोप है। हालांकि लड़के का कहना है कि एक महीना पहले उसके भाई की हत्या हुई थी। हत्यारोपी अब लड़की को आगे करके उस पर छेड़छाड़ का झूठा इल्जाम लगा रहे हैं।#Mirzapur pic.twitter.com/ozUXleZuOL
— Anil Yadav (Journalist) (@AnillYadavIN) March 29, 2026
जानकारी के अनुसार, एक युवती ने कटरा कोतवाली में एक युवक के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद आरोपी युवक ने युवती को लगातार धमकाना शुरू कर दिया। इसके बाद युवती ने चप्पल निकालकर युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान लोग वीडियो बनाते रहे और सड़क पर भीड़ लग गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी ईशी ओझा के खिलाफ छेड़खानी और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज की है। कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि ईशू ओझा पर 15 दिन पहले युवती ने छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के बाद ईशू ओझा ने युवती को तुलसी चौक के पास पकड़कर धमकी दी, जिसके बाद युवती ने उसकी पिटाई की। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
