मुंबई में मस्जिदों ने लॉन्च किया नया ऐप, अब मोबाइल पर सुनें अजान

मुंबई में अजान सुनने का नया तरीका
वीडियो: हाल के दिनों में मुंबई में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ था। इस मुद्दे को सुलझाने के लिए, मस्जिदों ने एक अभिनव समाधान निकाला है। अब, लोग लाउडस्पीकर के माध्यम से अजान सुनने के साथ-साथ मोबाइल पर भी ऑनलाइन अजान सुन सकेंगे। दरअसल, मुंबई की मस्जिदें नमाज की अजान को सीधे मोबाइल पर पहुंचाने के लिए एक विशेष ऐप में रजिस्ट्रेशन करवा रही हैं। यह ऐप 'ऑनलाइन अजान' के नाम से प्ले स्टोर पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड करके आसानी से उपयोग किया जा सकता है।
यह ऐप तमिलनाडु के इरनेल वैली के IT विशेषज्ञों द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप अब Android और iPhone दोनों प्लेटफार्मों पर उपलब्ध है। वर्तमान में, यह ऐप मुंबई के माहिम, चेंबूर, मानखुर्द, कुर्ला और बांद्रा सहित आधा दर्जन से अधिक मस्जिदों में उपयोग किया जा रहा है। मस्जिदों के बाहर QR कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन करके लोग आसानी से ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। रिपोर्ट में इस ऐप से जुड़ी पूरी जानकारी देखें…
ये भी देखें: Waqf विरोधी रैली को लेकर भड़के Giriraj Singh, Tejashwi पर साधा निशाना