मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट गर्मियों की छुट्टियों में बंद रहेगा
गर्मियों की छुट्टियों के लिए बैठक का आयोजन
जालंधर- गर्मियों की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए, मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार दुग्गल की अगुवाई में आयोजित की गई। इस बैठक में मॉडल टाउन मोबाइल मार्केट के प्रमुख दुकानदारों और व्यापारियों ने भाग लिया।
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मॉडल टाउन मोबाइल एसोसिएशन से जुड़े सभी मोबाइल फोन, मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित प्रतिष्ठान 25 जून से 28 जून 2026 तक बंद रहेंगे। इस अवधि में मोबाइल मार्केट में कोई व्यावसायिक गतिविधि नहीं होगी।
राजीव कुमार दुग्गल ने बताया कि यह निर्णय सभी दुकानदारों की सहमति से लिया गया है। उन्होंने ग्राहकों से अनुरोध किया कि वे मोबाइल खरीदने, मरम्मत कराने या अन्य आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें, ताकि छुट्टियों के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
बैठक में विक्की जुनेजा, प्रिंस जुनेजा, मोंटू जुनेजा, मोहित हंस, गगन वड्डू, आकाश बजाज, सरबजीत सिंह, गगन आनंद, अक्षय मेहता, गौरव, मोहित, दीपक, शाभी, बिन्नू सिंह, शिवम जगोता, नितिन गुप्ता, हैरी गुप्ता, गन्नू सिंह, नन्नू सिंह, राम जी, राजू चौधरी, विशाल और माधव शूर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
