मॉनसून की दस्तक: देशभर में मौसम में बदलाव, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

मौसम का हाल: बारिश और आंधी की संभावना
Weather LIVE 29 मई 2025: कई राज्यों में मॉनसून के आगमन के साथ मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। दिल्ली में भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसमें आंधी-बारिश और हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, आईएमडी ने उत्तर प्रदेश और बिहार में भी बारिश की चेतावनी दी है। तटीय कर्नाटक, केरल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में विभिन्न स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। वहीं, राजस्थान में तापमान काफी ऊंचा है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। असम, मेघालय, आंतरिक कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तेलंगाना में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। आइए जानते हैं आज देशभर का मौसम कैसा रहेगा।