Newzfatafatlogo

यमुनानगर में महिंद्रा एक्सयूवी में आग लगने से मची अफरा-तफरी

यमुनानगर में एक महिंद्रा एक्सयूवी में आग लगने की घटना ने सभी को चौंका दिया। सुबह के समय हुई इस घटना में गाड़ी में सवार लोग समय पर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। आग लगने के बाद गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोग डर गए। दमकल विभाग की गाड़ी में देरी से पहुंचने के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई। जानें इस घटना के सभी पहलुओं के बारे में।
 | 
यमुनानगर में महिंद्रा एक्सयूवी में आग लगने से मची अफरा-तफरी

डीजल टैंक में आग लगने से हुआ धमाका


Yamunanagar News, यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में आज सुबह एक महिंद्रा 300 एक्सयूवी में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद गाड़ी में एक जोरदार धमाका हुआ। गाड़ी में सवार लोग समय पर बाहर निकल गए, जिससे उनकी जान बच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 9:30 बजे यूपी के गांव पठलोकर का तयैब अपनी भाभी नसीमा के साथ हरियाणा के गांव मालीमाजरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।


बाइक सवार ने गाड़ी को रोका

जब वे यमुना नदी पर बने हथिनीकुंड बैराज पर पहुंचे, तो एक बाइक सवार ने उनकी गाड़ी को रोका। गाड़ी के बोनट से धुआं निकल रहा था। तयैब और उनकी भाभी गाड़ी से बाहर निकले। बाइक सवार युवक ने बोनट और बंपर खोला, तभी अचानक आग का गुब्बार निकला। आसपास के लोग तुरंत दूर हट गए। इसके बाद एक जोरदार धमाका हुआ। आग इतनी भयंकर थी कि गाड़ी देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई।


दमकल विभाग की गाड़ी में हुई देरी

जैसे ही गाड़ी में आग लगी, यूपी और हरियाणा की दमकल गाड़ियों को सूचित किया गया। यूपी के मिजार्पुर से पहली दमकल की गाड़ी पहुंची, जबकि हरियाणा से दमकल विभाग की गाड़ी लगभग ढाई घंटे बाद, यानी करीब 12 बजे पहुंची।


गाड़ी का मालिक अनीश

जिस महिंद्रा एक्सयूवी 300 (एचआर71 एल-6002) में आग लगी, वह यमुनानगर के प्रतापनगर निवासी अनीश के नाम है। गाड़ी का उपयोग उत्तर प्रदेश निवासी उसके मामा के बेटे तयैब द्वारा किया जा रहा था। यह गाड़ी हरियाणा के व्यासपुर में पंजीकृत है।


पुलिस का त्वरित प्रतिक्रिया

हथिनीकुंड बैराज पर बने पुल ने हरियाणा और यूपी को जोड़ा है। धमाके की आवाज सुनकर दोनों राज्यों की पुलिस अलर्ट हो गई। यूपी पुलिस पहले मौके पर पहुंची, जबकि हरियाणा पुलिस बाद में आई। हथिनीकुंड बैराज पर पहले पुलिस नाका था, जो काफी समय से बंद है।