यूपी सरकार ने 16 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए, 11 जिलों में नई तैनाती

यूपी में आईपीएस अधिकारियों के तबादले
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गुरुवार को एक बार फिर से आईपीएस अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया को अंजाम दिया है। इस बार 11 जिलों के पुलिस अधीक्षकों समेत कुल 16 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। आजमगढ़, कुशीनगर और देवरिया के पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है, और उनकी जगह नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को भी सरकार ने 44 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए थे, जिनमें संभल के चर्चित एएसपी अनुज चौधरी का नाम भी शामिल था।
हेमराज मीना (IPS-2012) को आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध किया गया।
संतोष कुमार मिश्र (IPS-2012) को कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया।
जय प्रकाश सिंह (IPS-2013) को लखनऊ में एसपी सुरक्षा से उन्नाव का एसपी बनाया गया।
संजय समर (IPS-2014) को अलीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर देवरिया का एसपी नियुक्त किया गया।
लवक्रांत वीर (IPS-2014) को देवरिया के एसपी से हटाकर मुख्यालय से संबद्ध किया गया।
नीरज कुमार जादौन (IPS-2015) को हरदोई के एसपी से हटाकर अलीगढ़ के एसएसपी बनाया गया।
अशोक कुमार मीना (IPS-2015) को सोनभद्र के एसपी से हटाकर हरदोई का एसपी नियुक्त किया गया।
अभिषेक वर्मा (IPS-2016) को आगरा के एसपी रेलवे से सोनभद्र का एसपी बनाया गया।
दीपक भूकर (IPS-2016) को उन्नाव के एसपी से हटाकर प्रतापगढ़ का एसपी बनाया गया।
डॉ. अलोक कुमार-II (IPS-2016) को प्रतापगढ़ के एसपी से हटाकर आज़मगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया।
केशव कुमार (IPS-2017) को अम्बेडकरनगर के एसपी से हटाकर कुशीनगर का एसपी नियुक्त किया गया।
अभिजीत आर. शंकर (IPS-2018) को औरैया के एसपी से हटाकर अम्बेडकरनगर का एसपी बनाया गया।
अभिषेक भारती (IPS-2018) को प्रयागराज के डीसीपी से हटाकर औरैया का एसपी बनाया गया।
मनीष कुमार शांडिल्य (IPS-2018) को प्रयागराज में सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी से हटाकर डीसीपी प्रयागराज नियुक्त किया गया।
अलिन कुमार झा (IPS) को बलिया में एसपी/अपर पुलिस अधीक्षक से हटाकर एसपी रेलवे, आगरा बनाया गया।
सवेश कुमार मिश्र (IPS) को 27वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से हटाकर सेनानायक 4वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज बनाया गया।