रूस में 8.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

रूस में भूकंप का तांडव
रूस में भूकंप: आज रूस के कामचटका प्रायद्वीप में एक शक्तिशाली भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 8.7 मापी गई। झटके इतने तीव्र थे कि वहां की धरती हिलने लगी। रूस से प्राप्त तस्वीरें और वीडियो वहां की गंभीर स्थिति को स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं। जापान और अमेरिका के अलावा, न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया में भी भूकंप का प्रभाव महसूस किया गया, जिसके चलते सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ स्थानों पर सुनामी के प्रभाव भी देखे जाने लगे हैं।
8.0 तीव्रता का भूकंप
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने बुधवार को बताया कि कामचटका प्रायद्वीप के पास 8.0 तीव्रता का एक बड़ा भूकंप आया, जिसके बाद जापान के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई। भूकंप सुबह 8:25 बजे आया और इसकी प्रारंभिक तीव्रता 8.0 दर्ज की गई, जिसे बाद में 8.7 बताया गया।
भूकंप का केंद्र
संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 133 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, 74 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। इस भीषण भूकंप में किसी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन वीडियो में कई इमारतें हिलती हुई दिखाई दे रही हैं, जिससे नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सुनामी की लहरें
कामचटका क्षेत्र में भूकंप के बाद पहली सुनामी लहरों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। भूकंप के कारण समुद्र का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे तटीय शहरों में जलस्तर में वृद्धि देखी गई है।