Newzfatafatlogo

संसद का मानसून सत्र: 14वें दिन हंगामे के बीच स्थगित हुई कार्यवाही

संसद का मानसून सत्र इस बार काफी हंगामेदार रहा है। 14वें दिन, लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के कारण कार्यवाही को बार-बार स्थगित किया गया। जानें इस सत्र में क्या हुआ और विपक्ष ने किस मुद्दे पर हंगामा किया।
 | 
संसद का मानसून सत्र: 14वें दिन हंगामे के बीच स्थगित हुई कार्यवाही

संसद में हंगामेदार माहौल

नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र (Monsoon Session) अब तक काफी हंगामेदार रहा है। आज 14वें दिन की कार्यवाही के दौरान भी दोनों सदनों में जबरदस्त हंगामा हुआ। लोकसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर 12 बजे के लिए स्थगित हुई। वहीं दोपहर 12 बजे फिर कार्यवाही शुरू हुई और इस दौरान मणिपुर माल और सेवा कर (संसोधन) विधेयक, 2025 पर चर्चा हुई। विपक्ष के लगातार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई।


राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session) के 14वें दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान उपसभापति ने सभी को समझाने का प्रयास किया, इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।