सीएम योगी ने डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहों को किया खारिज
सीएम योगी का स्पष्ट संदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट किया है कि राज्य में डीजल और पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों पर ध्यान न दें।
उत्तर प्रदेश में डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है। रसोई गैस की कमी से संबंधित अफवाहों से बचें।
यदि कोई वितरक एजेंसी अथवा निजी व्यक्ति कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
आपकी सरकार हर परिस्थिति…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 12, 2026
सीएम योगी ने यह भी कहा कि यदि किसी वितरक या व्यक्ति को कालाबाजारी या जमाखोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज की जाएगी और सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सरकार हर स्थिति में जनता की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
