सूडान में भूस्खलन से 1,000 लोगों की मौत, पूरा गांव तबाह

सूडान में भूस्खलन की त्रासदी
सूडान में भूस्खलन: अफ्रीका के सूडान में प्राकृतिक आपदा ने एक गांव को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। इस भीषण भूस्खलन में लगभग 1,000 लोगों की जान चली गई। यह दिल दहला देने वाली घटना सूडान के पश्चिमी क्षेत्र दारफुर में हुई, जहां एक गांव पूरी तरह से तबाह हो गया। इस आपदा में केवल एक व्यक्ति ही जीवित बचा है, जैसा कि सूडान में विद्रोही समूह ने बताया है। सूडान लिबरेशन मूवमेंट्स ने इस स्थिति में सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों से मदद की अपील की है।
सूडान लिबरेशन मूवमेंट-आर्मी के अनुसार, अगस्त के अंत में हुई भारी बारिश के बाद 31 अगस्त को मध्य दारफुर के मर्रा पर्वतों में तरासिन गांव में यह भूस्खलन हुआ। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, मृतकों की संख्या एक हजार से अधिक है।
विद्रोही समूह ने बताया कि दारफूर के गांव में भूस्खलन के बाद, गांव पूरी तरह से जमींदोज हो गया है। शवों को निकालने में सहायता के लिए संयुक्त राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय सहायता समूहों से मदद मांगी गई है।