Newzfatafatlogo

सोनौली में प्रेम जायसवाल का भव्य स्वागत, मनोनीत सभासद बने

सोनौली में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल के मनोनीत सभासद बनने पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समर्थकों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। क्षेत्रवासियों ने उनके नेतृत्व में नगर के विकास की उम्मीद जताई। इस समारोह में कई स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता शामिल हुए। जानें इस समारोह की और खास बातें।
 | 
सोनौली में प्रेम जायसवाल का भव्य स्वागत, मनोनीत सभासद बने

सोनौली में खुशी का माहौल


महराजगंज से रिपोर्ट:: आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 12 के निवासी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम जायसवाल के मनोनीत सभासद बनने की खबर से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। मंगलवार को जैसे ही उनकी नियुक्ति की सूचना मिली, वार्ड के सभासद अमीर आलम के नेतृत्व में नगर की बर्तन गली में उनका भव्य स्वागत किया गया।


समर्थकों ने प्रेम जायसवाल को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने उनके मनोनीत होने पर खुशी व्यक्त की और कहा कि उनके नेतृत्व में नगर का विकास और तेज होगा, साथ ही जनहित के कार्यों को नई दिशा मिलेगी।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राजेश उपाध्याय, रवि मद्धेशिया, मुकेश मद्धेशिया, परमेश्वर, राजन, रामधनी, शक्ति, राजू, कृष्णा, आकाश, कन्हैया जायसवाल, अशोक मद्धेशिया, अंकित शर्मा, कृष्णा मद्धेशिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।