हरियाणा में तीन दिन बारिश का पूर्वानुमान, प्री-मानसून सक्रिय

मौसम विभाग का बारिश का अलर्ट
चंडीगढ़: मौसम विभाग ने हरियाणा में आज से अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, मेवात, गुरुग्राम, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बारिश की संभावना है। वहीं, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75% बारिश होने का अनुमान है।
सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में 25 से 50% बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से प्री-मानसून गतिविधियाँ शुरू हो जाएंगी और 28 जून के आसपास मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा।
22 और 23 जून को बारिश की संभावना
22 और 23 जून को पंचकूला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, कैथल, अंबाला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, जींद, पानीपत और करनाल में तेज बारिश हो सकती है। सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
23 जून को पंचकूला, अंबाला, कैथल, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में भारी बारिश की संभावना है। जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बूंदाबांदी की भी संभावना है।