हरियाणा में भारी बारिश का अलर्ट: जानें किन जिलों में होगी वर्षा

हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
हरियाणा बारिश चेतावनी: मौसम विभाग ने आज रविवार को हरियाणा में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस चेतावनी के अनुसार, प्रदेश में तेज बारिश होने की संभावना है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी एक अलर्ट जारी किया है, जो सुबह 5:40 बजे जारी किया गया। इसके तहत अगले तीन घंटों में अंबाला, पंचकूला, चंडीगढ़, यमुनानगर और आस-पास के क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
ऑरेंज अलर्ट वाले जिले
- चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी ददरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
इसके अलावा, सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में भी कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, और कैथल में विभिन्न स्थानों पर आंधी, बिजली और बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।