हरियाणा में मौसम का मिजाज: कल की बारिश की संभावना

हरियाणा में मौसम का पूर्वानुमान
हरियाणा में मौसम में बदलाव आ चुका है। हाल ही में हुई बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आइए जानते हैं कि हरियाणा में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार
30 मई, 2025 :
मौसम पूर्वानुमान: हरियाणा राज्य में मौसम 4 जून तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। 31 मई से 2 जून के बीच, उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाओं के चलते दिन के तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है, साथ ही हल्के बादल और हवाएं भी चलने की संभावना है। हालांकि, 2 जून से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आ सकता है, जिससे 2 जून की रात से 4 जून के बीच राज्य के कई क्षेत्रों में तेज धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन का तापमान फिर से गिर सकता है, जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है।
डॉ. मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार