हरियाणा में विकास बराला की असिस्टेंट एडवोकेट जनरल नियुक्ति रद्द

विकास बराला पर गंभीर आरोप
चंडीगढ़: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की असिस्टेंट एडवोकेट जनरल (एएजी) के पद पर नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। उन पर आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। गृह एवं न्याय विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव सुमिता मिश्रा द्वारा 18 जुलाई को जारी की गई एएजी की सूची में उनका नाम शामिल था। पीड़िता ने इस नियुक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।
रिटायर्ड अधिकारियों की मांग
इसके अलावा, 45 रिटायर्ड आईएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखकर इस नियुक्ति को रद्द करने की अपील की थी। विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने विकास बराला का नाम हटाने का निर्णय लिया। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक पत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है।
विकास बराला की कानूनी स्थिति
जमानत पर हैं विकास बराला: विकास बराला पर 2017 में चंडीगढ़ में एक आईएएस अधिकारी की बेटी का पीछा करने और अपहरण का प्रयास करने का आरोप है। उस समय सुभाष बराला हरियाणा में इखढ के प्रदेश अध्यक्ष थे। विकास बराला इस मामले में फिलहाल जमानत पर हैं और मामला अभी अदालत में लंबित है।