(फोटो) मेयर सौरभ थपलियाल ने मुख्यमंत्री से की भेंट
Feb 26, 2025, 20:02 IST
| 

देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। मेयर सौरभ थपलियाल ने बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस दौरान मेयर ने राज्य में भू-कानून/भू-प्रबंधन लागू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार