अखिलेश यादव का भाजपा पर तीखा हमला: दरारों से भरी है पार्टी

भाजपा की नकारात्मक राजनीति पर अखिलेश का बयान
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के एक बयान को साझा करते हुए कहा कि, 'सच यह है कि भाजपा समाज में दरारें डालते-डालते खुद दरारों से भर गई है।'
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के बयान को साझा करते हुए लिखा कि, 'भाजपाइयों को ज़मीन-क़ब्ज़ा, भ्रष्टाचार, और आपसी झगड़ों से फुर्सत मिले तब वे संगठन के बारे में सोच सकेंगे। भाजपा के पतन के मुख्य कारण हैं: सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली नकारात्मक राजनीति, अकूत धन कमाने की भ्रष्ट मानसिकता, और किसान, मजदूर, युवा, और महिलाओं के खिलाफ नीतियाँ।'
भाजपाइयों को ज़मीन-क़ब्ज़ा, भ्रष्टाचार, अंदरूनी लड़ाई और आपसी उठा-पटक से फ़ुरसत मिले तब तो वे संगठन के बारे में सोचें।
भाजपा के ख़ात्मे के मूल कारण हैं:
– भाजपा की सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की नकारात्मक राजनीति
– अकूत पैसे कमाने की महाभ्रष्ट सोच
– किसान, मजदूर, युवा,… pic.twitter.com/X0nMcGHsSI— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 7, 2025
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के सदस्यों के बीच बढ़ती दरारें, भ्रष्टाचार के मामले, और संविधान व आरक्षण को खत्म करने की साजिशें भाजपा की गिरती छवि को दर्शाती हैं। सच यह है कि भाजपा समाज में दरारें डालते-डालते खुद दरारों से भर गई है।